Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैं पश्चिमी शैली के नृत्य कर सकती हूं : हेमा

i can do westren dance style hema says

29 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  गुजरे जमाने की सफलतम अभिनेत्री और बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल कही जाने वाली तारिका हेमा मालिनी का कहना है कि वह हर तरह का नृत्य कर सकती हैं, फिर चाहे वह भारतीय हो या पश्चिमी। भारतनाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना हेमा ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह पश्चिमी शैली के नृत्य भी बखूबी कर सकती हैं।


 'स्त्री शक्ति' कार्यक्रम के दौरान हेमा ने कहा, "मैंने कभी पश्चिमी शैली का नृत्य नहीं किया है। मैंने ऐसा सोचा भी नहीं है कि मैं पश्चिमी शैली के नृत्य कर पाऊंगी। लेकिन जो व्यक्ति शास्त्रीय नृत्य सीखा होता है, वह किसी भी शैली में नृत्य कर सकता है। बस ये सोच दिमाग में होनी चाहिए कि मु़झे यह करना है।"


हेमा (64) ने बताया कि उनकी मां हमेशा चाहती थीं कि वह शास्त्रीय नृत्य सीखें। उन्होंने कहा, "मेरी मां नृत्य नहीं करती थीं लेकिन चाहती थीं कि उनकी बेटी नृत्य सीखे। मैं आज तक नृत्य कर रही हूं।"


हेमा की बेटियां ईशा और आहना भी शास्त्रीय नृत्यांगनाएं हैं।


 

More from: Khabar
34219

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020