Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सरकार किसानों के हित में जरूरी निर्णय अविलम्ब लेगी : अखिलेश

immediately take the important decisions in the interest of formers akhilesh

28 जून 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश की सरकार खेती में आधुनिक तकनीक के प्रयोग के साथ ही किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह गम्भीर है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों की शीर्ष संस्था कंसोर्शियम ऑफ इंडियन फार्मर्स एसोसिएशन (सीआईएफए) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा, "सरकार जब भी हो, जैसे भी हो, किसानों के हित में जरूरी निर्णय अविलम्ब लेगी।"

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार खेती में आधुनिक तकनीक, बड़े पैमाने पर निवेश, कृषि उत्पादों के सुनियोजित विपणन तथा प्रबंधन के जरिए किसानों को अधिक लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सहानुभूति के साथ फैसले लेने पर विचार करेगी।

अखिलेश यादव ने किसान संगठनों के नेताओं को बताया कि उनकी सरकार राज्य के गन्ना किसानों के हितों का ख्याल रखते हुए अधिक उदारवादी नीतियों पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 20 वर्षो में उत्तर प्रदेश को चीनी मिलों के माध्यम से ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर सम्भव उपाय करेगी। सरकार का प्रयास रहेगा कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन से गांवों को अधिक बिजली उपलब्ध कराई जाए।

 

More from: Khabar
31522

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020