Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आंध्र प्रदेश में उप-चुनाव के लिए मतदान शुरू

in andhra pradesh sub election voting start

12 जून 2012

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नेल्लोर लोकसभा सीट व 18 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप-चुनाव  मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई।

सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के काफी पहले से ही मतदाता निर्वाचन केंद्रों पर कतार लगाकर खड़े थे। 12 जिलों के इन विधानसभा क्षेत्रों में 5,413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था की है। इन चुनावों को 2014 के चुनावों से पहले का सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा है।

केंद्रीय सशस्त्र रिजर्व पुलिस के जवानों सहित करीब 50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इतनी ही संख्या में निर्वाचन कर्मियों की नियुक्ति की गई है।

चुनाव में करीब 46 लाख मतदाता 255 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। इनमें से 13 उम्मीदवार नेल्लोर की लोकसभा सीट पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

वोटों की गिनती शुक्रवार को होगी।

ज्यादातर निर्वाचन क्षेत्रों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी, मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) व वाईएसआआर कांग्रेस पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

More from: Khabar
31200

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020