Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कश्मीर में पांच आतंकवादी मारे गए

in kashmir 5 terrorist killed

 
7  जुलाई 2012

श्रीनगर।  कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच तीन दिनों तक चली गोलाबारी में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। श्रीनगर स्थित सेना की 15 वीं कोर के प्रवक्ता जे. एस. ब्रार ने बताया, "हंदवारा क्षेत्र के जाचलदारा गांव में कल देर रात खत्म हुई मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए।"

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन घर भी नष्ट हो गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया, "आतंकवादियों द्वारा इन घरों का इस्तेमाल मजबूत बंकरों के रूप में किया जा रहा था। वे यहां से सुरक्षाबलों पर लगातार स्वचलित बंदूकों से गोलीबारी कर रहे थे।"

मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल और चार सैनिक घायल हो गए हैं।

 

More from: Khabar
31694

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020