Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'ओह माइ गॉड' में अक्षय चलाएंगे 10 लाख की मोटरसाइकिल

in oh my god akshay will run 10 lakh of motar cycle

18 जुलाई 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'ओह माइ गॉड' में विशेष रूप से डिजाइन की गई 10 लाख रुपये कीमत वाली मोटरसाइकिल चलाते नजर आएंगे। 'वारडेंची चॉपर' नाम की इस मोटरसाइकिल को विशेष रूप से फिल्म के विषय और अवधारणा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

एक सूत्र ने बताया, "वारडेंची को चॉपर बनाने में 45 दिन का समय लगा। इसे फिल्म और अक्षय के शानदार व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। अक्षय को डिजाइन बहुत पसंद है और वह मोटरसाइकिल से बहुत प्रभावित हैं।"

मोटरसाइकिल में 500 सीसी के इंजन, शानदार ग्राफिक और 300 मिमी. का पीछे का टायर सहित कई विशेषताएं हैं।

'ओह माइ गॉड' में परेश रावल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 28 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।


 

More from: Khabar
31900

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020