Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओडिशा में नक्सलियों के बंद से जनजीवन प्रभावित

in orrisa life affect from naxalites closed

16 मई 2012
 
भुवनेश्वर। नक्सलियों के एक दिवसीय बंद के आह्वान के कारण बुधवार को ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में सड़कों पर यातायात ठप रहा और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। नक्सलियों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) सहित अन्य मुद्दों के विरोध बंद का आयोजन किया है। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि नक्सल प्रभावित कोरापुट, रायगढ़ा, कंधमाल एवं गजपति जिलों में परिवहन निगम की बसें सुरक्षा कारणों से सड़कों पर नहीं उतरी। अधिकारी ने बताया कि अंदरुनी इलाकों में निजी वाहनों के न जाने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि बंद का प्रभाव सबसे अधिक कोरापुट जिले के नारायनपटना इलाके में दिखाई दिया, जहां पर सभी दुकानें बंद रहीं।

नक्सलियों ने प्रस्तावित एनसीटीसी के विरोध में पर्चे बांटे जिसपर लिखा था कि सरकार इसके द्वारा लोगों के 'लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए' लड़ने वालों लोगों को कुचलना चाहती है। नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान को रोकने और विभिन्न जेलों में बंद अपने साथियों को छोड़ने की मांग की।


 

More from: Khabar
30761

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020