Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र विधानसभा में सपा और बसपा सदस्यों में टकराव

in up assembly clashed sp and bsp members

29 जून 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) और विपक्षी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्यों के बीच शुक्रवार को तीखी नोंकझोंक हुई। दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। लम्बे अवकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दिन में 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "पूर्ववर्ती सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा हमारी सरकार को भुगतना पड़ रहा है। बसपा की सरकार ने सारा धन पार्को में लगा दिया। हमारी सरकार अब उन पार्को में हरियाली लाने के लिए उचित कदम उठाएगी।"

गोमती नदी की सफाई के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि गोमती नदी के घाटों की सफाई जल्द ही कराई जाएगी। कई वर्षो से नदी की सफाई नहीं कराई गई है। हालत यह है कि बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री आवास के डूबने का खतरा बना हुआ है।

मुख्यमंत्री के अलावा लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव और नगर विकास मंत्री आजम खान ने भी पूर्ववर्ती बसपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सरकार के आरोपों से नाराज बसपा के सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। बसपा सदस्यों ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है और सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

मौजूदा सत्र के दौरान तीन जुलाई को उत्तर प्रदेश का बजट पास होने वाला है। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर विधानसभा के मौजूदा सत्र को 21 जून से 28 जून तक स्थगित कर दिया गया था।

 

More from: Khabar
31534

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020