Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार

in uttar pradesh temperature across 45 degree

17 मई 2012
 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी और तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। सूबे में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल के तापमान से करीब एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने गर्मी और तपिश ज्यों की त्यों बने रहने की संभावना जताई है। गर्मी का आलम यह है कि लोग 11 बजे के बाद घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं।

More from: Khabar
30766

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020