Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत बंद : ओडिशा में रेल यातायात प्रभावित

india close in orrisa rail traffic effected

 31 मई 2012  
 
भुवनेश्वर । पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) सहित अन्य पार्टियों की ओर से गुरुवार को आयोजित बंद का राज्य के कई स्थानों पर रेलगाड़ियों व व्यापारिक वाहनों की आवाजाही पर असर देखा गया।

मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सड़कें व राजमार्ग बाधित किए और यातायात अवरुद्ध किया।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं क्योंकि कटक व भुवनेश्वर में प्रदर्शनकारी पटरियों पर बैठ गए हैं। राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह का विरोध-प्रदर्शन देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, "राज्य के किसी भी हिस्से से अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रदर्शनों की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वामपंथी पार्टियों की राज्य इकाईयां राज्य में अलग-अलग विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं।

बीजद ने भी पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

 

More from: Khabar
30971

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020