Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विदेशी पूंजी भंडार 75.83 करोड़ डॉलर बढ़ा

foreign reserve

5 मई 2012

मुम्बई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 27 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 75.83 करोड़ डॉलर बढ़कर 295.36 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह विदेशी पूंजी भंडार 1.46 अरब डॉलर बढ़कर 294.60 अरब डॉलर हो गया था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी पूरक साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पूंजी भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा भंडार में इसी अवधि में 73.64 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और बढ़कर 260.95 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने इस वृद्धि का कोई कारण नहीं बताया। बैंक ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है और इस पर प्रमुख गैर डॉलर मुद्रा के मूल्यों में हुए बदलाव का असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.32 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.47 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का भंडार 87 लाख डॉलर बढ़कर 2.91 अरब डॉलर हो गया।

स्वर्ण भंडार हालांकि 27.02 अरब डॉलर पर बरकरार रहा।


 

More from: samanya
30644

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020