Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत की विकास दर 7 फीसदी रहेगी : एडीबी

adb, i india , seven percent growth rate,  growth rate, india growth rate will be seven percent
12 अप्रैल 2012
नई दिल्ली |  एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को मौजूदा कारोबारी साल में भारत की आर्थिक विकास दर सात फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया, जो वर्ष 2011-12 में 6.9 फीसदी रही। एडीबी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक 2012' में कहा कि 2013-14 में देश की विकास दर 7.5 फीसदी रहेगी।

एडीबी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता आने के कारण भारत की आर्थिक विकास दर में वृद्धि हो सकती है, लेकिन तेज वृद्धि के लिए देश को आर्थिक सुधार करना होगा।

देश का आर्थिक विकास 2010-11 में 8.4 फीसदी की दर से हुआ था।

पिछले वर्ष अनिश्चित वैश्विक आर्थिक स्थिति, ऊंची ब्याज दर और उसके कारण निवेश पर पड़ने वाले प्रभाव और सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सरकार की अक्षमता के कारण विकास दर में गिरावट दर्ज की गई।

एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री चांगयोंग री ने कहा, "लम्बे समय तक महंगाई के बने रहने और लगातार दरों में वृद्धि के बाद मौद्रिक नीति में सम्भावित नरमी से आने वाले समय में निवेश बढ़ सकता है। लेकिन इसका असर तब तक सीमित ही रहेगा, जब तक भूमि अधिग्रहण और पर्यावरण नियमन जैसी बाधाओं को समाप्त नहीं किया जाए।"

More from: Khabar
30486

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020