Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विद्या बालन की शादी : कितनी हकीकत कितना फसाना !

vidhya balan get married

04 अगस्त 2011

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने क्या वास्तव में शादी कर ली है? विद्या ने क्या हकीकत में सिद्दार्थ कपूर के साथ सात फेरे ले लिए हैं? क्या विद्या शादी के बाद भी फिल्मों में काम करती रहेंगी? और क्या विद्या अपनी शादी को स्वीकार करेंगी? ये वे सवाल हैं, जो आजकल बॉलीवुड पंडितों को मथ रहे हैं। वजह यह कि विद्या बालन और यूटीवी प्रमुख सिद्धार्थ राय कपूर की शादी की ख़बर फसाने में जोर-शोर से फैली हुई है। इस कदर कि तमाम अख़बारों और वेबसाइट्स इस ख़बर को सुर्खियों से प्रकाशित कर रहे हैं, और विद्या को खुद सफाई देनी पड़ रही है।

विद्या बालन और सिद्धार्थ राय कपूर के बीच अच्छी दोस्ती है। शायद दोस्ती से कुछ ज्यादा ही रिश्ता है। लेकिन, शादी की खबर जिस तरह अचानक फैली है, उसने बॉलीवुड को स्तब्ध कर दिया। विद्या ने इस ख़बर का खंडन किया है। उन्होंने साफ साफ कहा है कि इस ख़बर में बिलकुल सच्चाई नहीं है और यह ख़बर न जाने कौन फैला रहा है।

दरअसल, सचाई यह है कि विद्या की शादी की खबर कुछ अख़बारों ने प्रकाशित की तो सोशल मीडिया के जरिए जंगल में आग की तरह फैल गई। फिर पिछले कुछ दिनों से विद्या और सिद्धार्थ के रिश्‍तों की खबरों से बाजार गर्म चल रहा था। विद्या ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की थी, लेकिन इस बात को विद्या को नजदीक से जानने वाले लोग जानते हैं।

अब,सवाल यही है कि क्या विद्या ने वास्तव में शादी की है। इस खबर में सच्चाई ज्यादा नहीं दिखती क्योंकि अगर ऐसा होता तो अभी तक इस बाबत कुछ तस्वीरें प्रकाशित हो जातीं या विद्या-सिद्धार्थ की तरफ से ऐलान हो जाता। शादी की खबर ज्यादा दिनों तक छुपायी नहीं जा सकती-ये दोनों अच्छी तरह जानते हैं। हां, अगर गुपचुप तरीके से शादी करने का लुत्फ लेना चाहते हों दोनों,तो फिर अलग बात है।

 

More from: samanya
23359

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020