Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जब तक है जान' का होगा भव्य प्रदर्शन

jab tak hai jaan release on diwali


 27 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  दिवंगत बॉलीवुड निर्देशक यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' का प्रीमियर काफी भव्य तरीके से किया जाएगा। यह फिल्म दिवाली के दिन 13 नवम्बर को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म का प्रीमियर 12 नवम्बर को किया जाएगा। उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा ने कहा, "मैं अपने पति को अविस्मरणीय विदाई देना चाहती हूं। हमने उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्म 'जब तक है जान' के प्रीमियर को भव्य तरीके से करने का फैसला किया है जिस तरह वह चाहते थे। "


पामेला का कहना है कि यह उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी और उन्होंने अपने दोनों बेटों आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा से इसकी तैयारी करने के लिए कहा है।


यश चोपड़ा का 21 अक्टूबर को निधन हो गया था। वह 80 साल के थे।


 

More from: Entertainment
33539

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020