Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राजनीतिक समस्या पर व्यंग्य है 'जय हो डेमोक्रेसी'

jai-ho-democracy-is-political-satire-0309201309876111
8 मार्च 2013

मुम्बई। प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म 'जय हो डेमोक्रेसी' में 'जाने भी दो यारों' की तरह राजनीतिक समस्याओं को मजेदार ढंग से दिखाने की कोशिश की जाएगी। ओम इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे। 62 वर्षीय ओम ने शुक्रवार को फिल्म के मुहूर्त के मौके पर कहा, "यह एक राजनीतिक व्यंग्य है। इसमें किसी की आलोचना नहीं की गई है, इसमें फूहड़ ढंग से मुद्दे नहीं उठाए गए हैं। जैसे 'जाने भी दो यारों' समाज, बिल्डरों और भ्रष्टाचार पर व्यंग्य थी ठीक उसी तरह का व्यंग्य इसमें भी होगा।"

ओम 1983 मे आई 'जाने भी दो यारों' में बिल्डर बने थे।

उन्होंने कहा कि उनकी इस नई फिल्म में कलाकारों को उनकी प्रतिभा की वजह से चुना गया है। उन्होंने कहा, "इस फिल्म के सभी कलाकार शिक्षित हैं और वे यहां अपनी सुंदरता की वजह से नहीं आए हैं। ये सभी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के प्रशिक्षित कलाकार हैं। आशा है कि हम समाज को संदेश देने में सफल होंगे।"

रंजीत कपूर निर्देशित 'जय हो डेमोक्रेसी' में सतीश कौशिक, अन्नु कपूर और आदिल हुसैन भी अभिनय करेंगे।
More from: samanya
34674

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020