Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शोध संस्थानों को स्वायत्त बनाने में हो रही है मुश्किल : रमेश

jai-ram-ramesh-05201123

23 मई 2011
    
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि उन्हें सबसे बड़ी निराशा इस बात से है कि वह बायोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जैसे देश के प्रमुख सर्वेक्षण संस्थानों को स्वायत्त नहीं बना पा रहे हैं।

रमेश जैव विविधता के संरक्षण से सम्बंधित विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह लगातार इन संस्थाओं को स्वायत्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन संस्थाओं में बदलाव करना इतना कठिन है कि वह चाहते हैं कि ये संस्थाएं मंत्रालय से स्वायत्त हो जाएं। दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक समुदाय इसके लिए लेकिन तैयार नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें दो सालों में सबसे अधिक निराशा इसी बात को लेकर है। उन्होंने कहा, "ये दोनों संस्था जवाबदेह नहीं बनना चाहते हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अलग तरीके से सोचें। ये वैज्ञानिक संस्थान हैं इसलिए वे सरकारी विभाग की तरह नहीं सोचें।"

 

 

More from: Khabar
20920

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020