Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विकास के लिए जापानी तकनीक की मदद लेगा उत्तर प्रदेश

japenese technology will help to develop up

5 जुलाई 2012

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विषम परिस्थितियों में भी जापान द्वारा किए गए विकास की सराहना करते हुए गुरुवार को जापानी कम्पनी इटाशू कारपोरेशनके प्रतिनिधियों से कहा कि उनकी सरकार राज्य के चहुमुखी विकास की इच्छुक उन सभी संस्थाओं का सहयोग लेगी जो आर्थिक रूप से जनोपयोगी तकनीक के आधार पर काम करने के लिए तैयार हैं। हाजिमे कोशियो की अगुवाई में आए इटाशू कारपोरेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास एवं सेवाओं के आधुनिकीकरण में जापानी तकनीक को बढ़ावा देने पर विचार करने के लिए तैयार है।

राज्य में निवेश का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में अच्छी सड़कों का नेटवर्क फैलाने के साथ-साथ विद्युत उत्पादन बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए काम कर रही है।

उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य में बन रहे माहौल का उल्लेख करते हुए यादव ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही उद्योग, आई.टी., कृषि, चीनी आदि क्षेत्रों के लिए नई नीति लाने जा रही है, जिसका सीधा लाभ यहां की जनता को मिलेगा।

इससे पहले कोशियो ने मुख्यमंत्री अखिलेश से उत्तर प्रदेश के विकास में अपनी संस्था की ओर से विद्युत उत्पादन, हाई स्पीड सरफेस ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित मोनो रेल और हवाई अड्डा जैसे आधारभूत क्षेत्रों में कार्य करने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि उनकी संस्था को आधारभूत क्षेत्रों के विकास में विशेषज्ञता हासिल है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से कम्पनी के प्रस्तावों पर विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी संस्था राज्य के विकास में सहयोग देने की इच्छुक है।

More from: Khabar
31653

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020