Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जया, माधुरी को लच्छू महाराज पुरस्कार

jaya-madhuri-bollywood-23082013
23 अगस्त 2013
लखनऊ|
राज्यसभा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को प्रतिष्ठित लच्छू महाराज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा आयोजक शकुंतला नीरुज संस्थान ने की। इस संस्थान की निदेशक कुमकुम आदर्श ने आईएएनएस को बताया कि जया को 2012 और माधुरी को 2013 के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। 

यह अवार्ड कथक सम्राट लच्छू महाराज की याद में दिया जाता है, जिनका 1978 में निधन हो गया था। इससे पहले आशा पारेख, कुमकुम, श्रीदेवी, जया प्रदा और रेखा को यह सम्मान दिया जा चुका है। 

लखनऊ के कथक घराने का प्रतिनिधित्व करने वाले और लच्छू महाराज के भतीजे बिरजू महाराज को भी यह अवार्ड मिल चुका है। 

लच्छू महाराज ने 1972 में फिल्म 'एक नजर' में जया के गाने का नृत्य निर्देशन किया था। 

पहले यह पुरस्कार उनकी जयंती के अवसर पर एक सितंबर को दिया जाता था। अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्रियों की अनुपलब्धता की वजह से इस साल अवार्ड वितरण कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई है। 
More from: Khabar
35006

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020