Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लाल लिपस्टिक नहीं लगा सकती जेनिफर

jennifer-aniston-hollywood-19092013
19 सितम्बर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन कहती हैं कि वह लाल रंग की लिपस्टिक नहीं लगा सकतीं क्योंकि उन्हें लगता है कि ग्वेन स्टेफनी जैसी अभिनेत्रियों पर ही लाल रंग की लिपस्टिक फबती है। 

वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट काम' के अनुसार 44 वर्षीया एनिस्टन ने कहा, "ग्वेन स्टेफनी की तरह गोरी त्वचा वाली महिलाएं ही लाल रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। मेरी त्वचा के रंग के साथ लाल रंग की लिपस्टिक नहीं जमेगी।"

एनिस्टन के बारे में पिछले दिनों अफवाह उड़ी थी कि वह गर्भवती हैं। एनिस्टन ने अभिनेता जस्टिन थेरॉक्स के साथ सगाई की है। यह अफवाह उनकी फिल्म के विशेष प्रदर्शन के दौरान पहने गए परिधान के कारण उड़ी जिसमें उनका पेट बाहर नजर आ रहा था। लेकिन एनिस्टन ने इस अफवाह को मजाक में उड़ा दिया।

टीवी कार्यक्रम 'द केली एंड जैकी ओ शो' में एनिस्टन ने बताया कि पेट बाहर आने का कारण उनका वजन बढ़ना हो सकता है। 
More from: samanya
35256

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020