Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जेसी जे करती हैं सैकेंड हैंड बाजारों में खरीददारी

jessie-j-singer-hollywood-29012014
29 जनवरी 2014
लंदन|
गायिका जेसी जे ब्रांड की ज्यादा शौकीन नहीं हैं, वह सैकेंड हैंड बाजार में भी खरीददारी करना पसंद करती हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 25 वर्षीया जेसी जे को हाल ही में सैकेंड हैंड बाजार में देखा गया। वह सहज दिख रही थीं और दुकानदार से आराम से बातचीत कर रही थीं।

डेली स्टार समाचार पत्र ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "जब हमने जेसी को खरीददारी करते देखा, तो हम अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर सके। जेसी दुकानदारों से बात कर रही थीं और हर चीज उलट पुलट कर देख रही थीं। दुकानदारों से मोल मुलाई कर रही थीं। निश्चित तौर पर वह जानती हैं कि किस तरह अच्छा सौदा करना है।"
More from: samanya
36185

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020