Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

झारखण्ड रेल दुर्घटना में 5 की मौत

train  accident in jharkhand, 5 killed
 
11 जनवरी 2012
 
रांची। झारखण्ड के साहिबगंज जिले के कारोनपुरोतो रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार सुबह रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल के स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकराने से यह दुर्घटना हुई। जिले के पुलिस उपायुक्त अरुण कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया, "दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। 14 घायल हुए हैं। दो की हालत गम्भीर है।"
उन्होंने बताया, "ब्रह्मपुत्र मेल की एक स्लीपर बोगी पटरी से उतर गई है। बचाव कार्य जारी है।"
 
एक रेलवे अधिकारी ने बताया, "मालगाड़ी के इंजन में गड़बड़ी पैदा हो जाने की वजह से वह पटरियों पर खड़ी थी। तभी ब्रह्मपुत्र मेल ने उसे टक्कर मारी।" दुर्घटना सुबह 5.50 बजे हुई। दुर्घटना स्थल रांची से 500 किलोमीटर की दूरी पर है
 
ब्रह्मपुत्र मेल डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही थी। दुर्घटना स्थल पर एक राहत रेलगाड़ी पहुंच गई है।
 
रेल मंत्रालय ने मारे गए लोगों में से प्रत्येक के रिश्तेदारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। गम्भीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये व मामूली घायलों को 10,000 रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।
More from: samanya
28104

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020