Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

तीन बडी फिल्में साइन की जिया खान ने

jia khan have three movie


7 अक्टूबर 2012


कोलकाता : खबर है कि ‘निशब्द’  से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली जिया खान ने जल्द ही एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्में साइन की हैं। जिया खान ने निशब्द के बाद गजनी और  हाउसफुल’ में काम किया है। जिसमें जिया की फिल्म गजनी काफी हिट हुयी थी। जिया मशहूर डिजाइनर जया मिश्रा के दिल्ली में होने वाले आगामी ब्राइडल एशिया शो के दौरान संवाददातों से कही।


जिया ने कहा, मैं इन तीन फिल्मों के जरिए दोबारा बॉलीवुड में नजर आउंगी लेकिन अभी मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। इससे पहले जिया पिछले महीने हैदराबाद में एक फैशन शो के रैंप पर भी मिश्रा के लिए चल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक परिधान पहनना उन्हें बहुत पसंद है। जिया की इन फिल्मों का इंतजार तो जिया के फैंस को बेसब्री से है अब यह देखना बाकी होगा कि जिया की इन फिल्मों में रोल कैसा होगा और जिया किस हीरो के साथ काम करेंगीं।

 

More from: Khabar
33257

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020