Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जोकर' का प्रचार एलियन के जरिए

joker promotion by alien

17 जुलाई 2012

मुंबई। श्रीश कुंदर निर्देशित जोकर का प्रचार आने वाले दिनों में अनूठे तरीके से किया जाएगा। इसकी शुरुआत मुंबई के उपनगरीय इलाके के एक मॉल में हो भी गई। मॉल में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म की प्रोड्यूसर फराह खान के साथ फिल्म का प्रचार करने तीन 'एलियन' भी पहुंचे। एलियन की वेशभूषा में पहुंचे तीन लोगों ने लोगों से घुल मिलकर फिल्म का खूब प्रचार किया।

फराह ने कहा, यह हमारी, यूटीवी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार की रणनीति है कि हम इस फिल्म का अलग तरीके से प्रचार करें। हम सामान्य तरीके फिल्म का प्रचार करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, यह अलग तरह की फिल्म है। हम अलग तरीके से इसका प्रचार करना चाहते हैं।

जोकर में अक्षय कुमार और सोनाली सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को अभी तक 11 अगस्त 2012 को रिलीज करने की योजना है। जोकर अक्षय कुमार की कथित तौर पर 100वीं फिल्म कही जा रही है। जाने-मन के बाद श्रीश कुंदर की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म में अक्षय,सोनाक्षी के अलावा श्रेयस तलपड़े, मिनिषा लांबा और संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं।

More from: Khabar
31890

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020