Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इटली के नौसैनिकों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

judicial custody of italy marines increased

2 अप्रैल 2012
 
तिरवनंतपुरम |  केरल की एक अदालत ने दो भारतीय मछुआरों की कथितरूप से गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार इटली के दो नौसैनिकों की न्यायिक हिरासत सोमवार को 16 अप्रैल तक बढ़ा दी।

दोनों नौसैनिकों को यहां केंद्रीय कारागार में रखा गया है। नए आदेश के बाद उनकी हिरासत जारी रहेगी।

न्यायालय ने लाटोरे मासीमिलियानो और सल्वाटोरे जिरोने को 20 फरवरी को पहले 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था और पुलिस को उनसे पूछताछ के लिए तीन दिन दिए गए थे।

दोनों नौसैनिकों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय मंगलवार को उनसे जेल में पूछताछ करने के लिए पुलिस को अनुमति दे दी है।

ज्ञात हो कि नौसैनिकों ने 15 फरवरी को केरल में अलापुझा से लगे समुद्र में अजेश बिंकी (25) और गेलास्टिन (45) नामक मछुआरों को भूलवश समुद्री डाकू समझकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इटली के ये नौसैनिक मालवाहक पोत एनरिका लेक्सी पर तैनात थे।

More from: Khabar
30249

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020