Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'सिंघम 2' का बेसब्री से इंतजार : काजोल

kajol-bollywood-20032014
20 मार्च 2014
मुंबई|
अभिनेत्री काजोल को 'सिंघम' फिल्म में अपने पति और मशहूर अभिनेता अजय देवगन का अभिनय बहुत पसंद आया था। उनका कहना है कि वह इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। काजोल ने एक उत्साही लहजे में आईएएनएस को बताया, "मुझे 'सिंघम 2' का इंतजार है। मैंने इसकी पटकथा नहीं सुनी, लेकिन मुझे सुनने में आया है कि यह एक बहुत दिलचस्प फिल्म है। अजय फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि यह अच्छी बनने वाली है।"

'सिंघम' वर्ष 2010 में रिलीज हुई। फिल्म में अजय देवगन और काजल अग्रवाल प्रमुख भूमिका में थे। एकल पर्दे पर 'सिंघम' देखते समय काजोल कथित तौर पर सीटियां बजाती देखी गई थीं।

रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम 2' में अजय और करीना कपूर हैं।
More from: Khabar
36517

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020