Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कहां व्यस्त थीं कल्कि?

kalki-koechlin-bollywood-23112013
23 नवंबर 2013
मुंबई|
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से वह अपनी तीन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थीं। शुक्रवार को यहां वंचित बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम शेपिंग फ्यूचर के दौरान 29 वर्षीय कल्कि ने बताया, "इस साल मैंने तीन फिल्मों की शूटिंग की। पिछले आठ महीने, मैं चार देशों में रही। मैंने सच में बहुत मेहनत की है। मैंने स्वीडन, न्यूयॉर्क, डेट्रॉयट, लॉस एंजेलिस और दिल्ली में इन फिल्मों की शूटिंग की।"

उन्होंने आगे कहा, "अब मैं वापस आ गई हूं और दिसंबर में मैं अपने नाटक में प्रदर्शन कर रही हूं।"

कल्कि के पास 'मार्गेरिटा विद स्ट्रॉ', 'हैप्पी एंडिंग', 'जिया और जिया' फिल्में हैं।

कुछ हफ्तों पहले कल्कि अपने पति अनुराग कश्यप के साथ एक संयुक्त बयान को लेकर सुर्खियों में आई थीं, जिसमें कहा गया था कि दोनों कुछ समय के लिए अलग हो रहे हैं।

इस बयान के बारे में पूछने पर कल्कि ने बात टालते हुए कहा "माफ कीजिए, मैं अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहती।"
More from: samanya
35675

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020