Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कन्नौज उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी नहीं भर पाए पर्चा

kannauj election bjp candidate did not fill the form

6 जून 2012

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कन्नौज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जगदेव सिंह यादव बुधवार को अंतिम समय में अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाए। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पहले ही इस लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी नहीं खड़े करने का ऐलान किया है। भाजपा ने हालांकि मंगलवार को कहा था कि निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी कन्नौज संसदीय सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, लेकिन बुधवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने यहां से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। पर भाजपा की ओर से नामित जगदेव सिंह यादव नामांकन के लिए तय समय तीन बजे तक जिलाधिकारी के कार्यालय नहीं पहुंच पाए।

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के लोगों ने जगदेव सिंह यादव को समय पर पहुंचने नहीं दिया, जिसके कारण वह नामांकन पत्र नहीं भर पाए। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस सम्बंध में चुनाव आयोग से भी बातचीत की, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकल पाया।

 

More from: Khabar
31084

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020