Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करन जौहर ने लिया 'बर्फी' का स्वाद , कहा अबतक की सबसे अच्छी फिल्म

karan johar praises anuraag barfi

15 सितम्बर 2012


मुम्बई| फिल्म निर्माता करन जौहर निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' देखने के बाद खुद को प्रतिभाहीन महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में मूक-बधिर का बेहतरीन किरदार करने वाले रणबीर कपूर के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात होगी। करन ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने अभी-अभी बर्फी देखी। मैंने इससे पहले कभी भी इतना सीमित, तुच्छ और प्रतिभाहीन महसूस नहीं किया। अनुराग सभी फिल्म निर्माताओं के भगवान हैं । उनकी 'बर्फी' बेहतरीन फिल्म है।"


उन्होंने लिखा, "रणबीर ने बेहद शानदार अभिनय किया है। वह तारीफ के काबिल हैं। उनके साथ काम करना सम्मान की बात होगी।"


उन्होंने फिल्म में ऑटिस्टिक लड़की का किरदार कर रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की भी काफी तारीफ की।


करन ने लिखा, "प्रियंका झिलमिल के किरदार में बहुत अच्छी हैं। यह बेहतरीन तरीके से निभाया गया है। उनका किरदार फिल्म के काफी देर बाद भी याद रहता है।"

 

More from: Khabar
32817

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020