Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'लव यू सोणिए' हमारे बच्चे की तरह : करनवीर

karan-veer-bohra-14092013
14 सितम्बर 2013
मुंबई|
टीवी अभिनेता करनवीर बोहरा 'लव यू सोणिए' के साथ फिल्म निर्माण में कदम रख रहे हैं। करन ने कहा कि फिल्म पर काम करना उनके और उनकी पत्नी तीजे सिद्धू के लिए पारिवार के साथ समय बिताने जैसा था। 'लव यू सोणिये' पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता होने के साथ-साथ करन इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। उनकी पत्नी तीजे सिद्धू भी इसमें भूमिका निभा रही हैं। दोनों आखिरी बार 'नच बलिए' में एक साथ नजर आए थे।

शुक्रवार को अपने घर में आयोजित गणपति पूजा के दौरान करनवीर ने संवाददाताओं को बताया, "यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। आप इसे अपने प्रेमी और अपने परिवार दोनों के साथ देख सकते हैं। यह अच्छी पारिवारिक फिल्म है।"

उन्होंने कहा, "'लव यू सोणिए' हमारे बच्चे की तरह है। हमने इसका फिल्मांकन जनवरी 2013 में शुरू किया था और अब यह अक्टूबर में प्रदर्शित हो रही है तो आप इसे हमारा बच्चा भी कह सकते हैं।"

करनवीर अपनी फिल्म के प्रदर्शन से काफी उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से यह अच्छा काम करेगी।

उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म प्रदर्शित हो रही है इसलिए गणपति बप्पा हमें आशीर्वाद देने आए हैं। मेरी मां के घर में हर साल गणपति उत्सव मनाया जाता है इसलिए मैंने सोचा कि हमारे घर में गणपति जी को लाकर अपनी फिल्म के लिए आशीर्वाद ले लूं।"

'लव यू सोणिए' में विंदू दारा सिंह, उपासना सिंह, गायक हैरी आनंद और 'रोडीज' के रघुराम भी नजर आएंगे। फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।
More from: samanya
35213

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020