Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऋतिक उत्कृष्ट अभिनेताओं में से एक : करीना

kareena-kapoor-bollywood-04092013
4 सितम्बर 2013
मुंबई|
अभिनेता ऋतिक रोशन संग आगामी फिल्म 'शुद्धि' में काम कर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर उन्हें देश के उत्कृष्ट अभिनेताओं में से एक मानती हैं। करीना ने आईएएनएस से कहा, "मैं 'शुद्धि' को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हम दोनों अर्से बाद साथ काम कर रहे हैं। वह एक उत्कृष्ट अभिनेता हैं। हमारे देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से वह एक हैं।"

आगे उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म का इंतजार कर रही हूं। हम जनवरी 2014 में शूटिंग शुरू करेंगे।"

ऋतिक और करीना 'यादें', 'मुझसे दोस्ती करोगे!', 'कभी खुशी कभी गम' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के पश्चात अब एक दशक बाद 'शुद्धि' के लिए साथ जुटे हैं।

करन मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अत्यंत गहन प्रेम कहानी बताई जा रही है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई और उत्तराखंड में होगी।
More from: Khabar
35106

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020