Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बांबे समुराई' निराली फिल्म : करीना

kareena-kapoor-bollywood-22012014
22 जनवरी 2014
मुंबई|
अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म 'बांबे समुराई' में फरहान अख्तर संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म अपने आप में निराली होगी। वह इसमें एक अप्रत्याशित भूमिका में नजर आएंगी। यहां ग्रीन टी के विज्ञापन के दौरान 33 वर्षीया करीना ने कहा, "इस फिल्म के निर्देशक देव बेनेगल न्यूयॉर्क से हैं। उन्होंने कुछ अंतर्राष्ट्रीय फिल्में बनाई है, इसलिए यह बेहद दिलचस्प विचार है।"

उन्होंने कहा, "यह एक रोमांचक नहीं बल्कि बहुत निराली फिल्म है। एक ऐसी फिल्म जिसकी प्रशंसकों ने मुझसे उम्मीद भी नहीं की होगी।"

बेनेगल को 'रोड, मूवी', 'स्प्लिट वाइड ओपन' और 'इंग्लिश अगस्त' सरीखी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

करीना ने कहा कि 'बांबे समुराई' अपनी तरह की पहली फिल्म होगी, जो कि अंतर्राष्ट्रीय और व्यावसायिक दोनों ही स्तर पर प्रदर्शित होगी।

करीना फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 2' की शूटिंग कर रही हैं।
More from: samanya
36125

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020