Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिल्मफेयर पुरस्कार पाना काफी नहीं : करीना

kareena-kapoor-boolywood-10092013
10 सितम्बर 2013
मुंबई|
अभिनेत्री करीना कपूर की तस्वीर लगभग 20 दफा फिल्म पत्रिका फिल्मफेयर के आवरण पृष्ठ पर प्रकाशित हो चुकी है, उन्होंने छह फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं, लेकिन फिर भी उनका मानना है कि फिल्मफेयर पुरस्कार कभी भी उनके लिए काफी नहीं रहे। पत्रिका के ताजा अंक में भी करीना की तस्वीर आवरण पृष्ठ पर छपी है। 32 वर्षीया करीना ने पत्रिका के लांच पर कहा, "मैं फिल्मफेयर की टीम को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने पत्रिका के आवरण पृष्ठ के लिए मुझे चुना। यह मेरे लिए 19वां या 20वां मौका है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।"

उन्होंने कहा, "फिल्मफेयर पत्रिका के आवरण पर आना या फिल्मफेयर पुरस्कार पाना कभी भी काफी नहीं रहा। यही एक चीज है, जो हर भारतीय अभिनेता या अभिनेत्री की चाहत है।"

फिल्मफेयर पत्रिका के नए अंक में फिल्मों और सिनेमा जगत से जुड़ी गपशप सामग्री के अलावा फैशन, जीवनशैली और सुख-सुविधा की जानकारी भी होगी।

करीना को आशा है कि 60 साल की होने तक भी वह फिल्मफेयर पत्रिका के आवरण पर आती रहेंगी।

उन्होंने कहा, "मैं आशा करती हूं कि आगे भी मैं फिल्मफेयर के आवरण पर दिखती रहूंगी, तब भी जब मैं 60 साल की हो जाऊंगी।"

करीना जल्द ही करन जौहर की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' नजर आएंगी।
More from: Khabar
35158

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020