Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एलएफडब्ल्यू में रैंप पर उतरीं करिश्मा

karishma-kapoor-bollywood-26082013
26 अगस्त 2013
मुंबई|
लक्मे फैशन सप्ताह (एलफडब्ल्यू) शीतकालीन महोत्सव 2013 में रविवार को बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर, जाने माने डिजाइनर विक्रम फड़निस द्वारा डिजाइन की गई पोशाक में रैंप पर उतरीं। ऊपरी हिस्से में भारी कढ़ाई वाले सुनहरे रंग के गाउन में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। विक्रम का संग्रह 'पॉन्ड्स गोल्ड रेडियंस' से प्रभावित था। आने वाले त्योहारों के मौसम के लिए बनी इस पोशक में असली सोने के सूक्ष्म कण थे।

विक्रम के संग्रह में लंबे गाउन, छोटी पोशाकें , चमकीली जैकेट और सुनहरी पतलूनें नजर आईं। अधिकतर पोशाकें सुनहरी, हाथी दांत, तांबे और मटमैले रंगों की थीं।

विक्रम के संग्रह में कमरबंद और हाथ के कड़ों जैसी साज-सज्जा की सहायक चीजें भी उपलब्ध थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत विक्रम के ऑडियो-विजुअल से हुई। इसके बाद सुनहरी सुंदर पोशाक में करिश्मा रैंप पर उतरीं।
More from: Khabar
35023

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020