Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क्रूज से नाराज हैं कैटी!

katie unhappy from tom

 4 जनवरी 2013

लास एंजेलिस।  हॉलीवुड अभिनेत्री कैटी होम्स अपने पूर्व पति टॉम क्रूज के जीवन में दूसरी महिला के आने की खबरों से सकते में आ गई हैं। इन खबरों के बाद वह क्रूज से नाराज भी हैं। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक 19 दिसम्बर की रात क्रूज को 26 वर्षीया सिंथिया जार्ज के साथ देखा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि वह अपने असफल विवाह से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।


50 वर्षीय क्रूज और कैटी की छह साल की एक बेटी सूरी है।


'ओके!' पत्रिका के मुताबिक एक सूत्र का कहना है कि वह इस खबर से बेहद आहत थीं।


एक सूत्र ने कहा, "वह इस बात से स्तब्ध और बिल्कुल नाखुश हैं। सूरी अभी बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है। वह क्रूज को अपना आदर्श मानती है। दूसरी महिला का जिंदगी में आ जाना सूरी और टॉम के रिश्ते के लिए सही नहीं है।"

 

More from: Entertainment
34271

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020