Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केबीसी के फिनाले में टेरेंस का नृत्य

kbc last episode terence presentation

24 जनवरी 2013

नई दिल्ली। कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) के छठे संस्करण के फिनाले के अवसर के लिए विशेष नृत्य कार्यक्रम की तैयारी की है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन केबीसी के प्रस्तोता हैं। कार्यक्रम का अंतिम एपिसोड फिल्माया जा चुका है। इसका प्रसारण आगामी 26 जनवरी को किया जाएगा।


एक बयान के अनुसार लुईस ने अलग अलग नृत्य संस्थानों से चुने गए 42 प्रतिभागियों के साथ नृत्य कार्यक्रम तैयार किया है।


कार्यक्रम के प्रस्तोता अमिताभ नृत्य को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और उनके शिक्षक टेरेंस को शानदार नृत्य तैयार करने के लिए बधाईयां दीं।


केबीसी के छठे संस्करण का प्रसारण पिछले साल सात सितम्बर से शुरू हुआ था। कार्यक्रम में कश्मीर के मनोज कुमार रैना ने एक करोड़ जीता जबकि मुम्बई की सुनमीत कौर साहनी केबीसी की तरफ से दी जाने वाली अधिकतम राशि पांच करोड़ की विजेता रहीं।

 

More from: samanya
34422

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020