Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केली ने नहीं मानी एडीले की सलाह

kelly-clarkson-hollywood-23112013
23 नवंबर 2013
लास एंजेलिस|
गायिका एडीले ने केली क्लार्कसन को करियर के प्रति सचेत किया था कि अभी मां बनने से उनका करियर प्रभावित हो सकता है। एडीले ने साइमन कॉनेकी से शादी की है और खुद एक साल के बेटे एंजेलो की मां हैं। इधर, केली (31) ने एडीले की सलाह पर ध्यान न देते हुए हाल ही में ट्विटर पर अपने गर्भवती होने की घोषणा की। केली ने ब्रैंडन ब्लैकस्टॉक से विवाह किया है।

केली ने पत्रिका यूएस वीकली को बताया, "मैं पिछले साल ग्रैमी पुरस्कार समारोह के दौरान एडीले से मिली थी। उन्होंने कहा था कि देखो अभी बच्चे पैदा करने की मत सोचना, वरना बाकी सब कहीं पीछे छूट जाएगा। मुझे देखो मैं अपने बच्चे के साथ कितनी व्यस्त हो गई हूं।"

केली और ब्रैंडन पहली बार माता-पिता बन रहे हैं। हालांकि ब्रैंडन को उनकी पहली शादी से दो बच्चे 11 वर्षीय सावान्नाह और सात वर्षीय सेत हैं।
More from: samanya
35669

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020