Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

केजरीवाल व भूषण का बाबा रामदेव के अभियान को समर्थन

kezriwal-and-bhushan-on-baba-ramdev-s-hunger-strike-06201102

4 जून 2011

नई दिल्ली। लोकपाल विधेयक के लिए बनाई गई समिति में शामिल सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने योग गुरु बाबा रामदेव के अभियान का समर्थन किया है। बाबा रामदेव शनिवार से काले धन के मुद्दे पर शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने वाले हैं।

समिति में शामिल सामाजिक संगठन के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम बाबा रामदेव के अभियान का समर्थन करते हैं। हम रविवार तक उनके साथ दिखेंगे।"

केजरीवाल सहित समिति के अन्य सदस्य शांति भूषण और प्रशांत भूषण लोकपाल विधेयक पर आयोजित एक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीशों को लोकपाल के दायरे रखने की बात वही कर सकते हैं जो भ्रष्ट हैं।

उन्होंने कहा, "झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी कल देश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री यदि लोकपाल के दायरे में न हों तो वह देश को ही बेच डालेंगे।"

More from: Khabar
21289

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020