Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कुंभ राशिफल 2010 - Kumbha Rashifal 2010

आर्थिक
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहतरीन है, इसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करें। आप अपनी सभी समस्याओं और परेशानियों से निजात पा लेंगे। आमदनी के स्त्रो त बढेंगे और आपकी माली हालत में सुधार होगा। किसी नई चीज की शुरुआत के लिए भी यह अनुकूल समय है। इस दौरान आप नए संबंध बनाने में कामयाब होंगे जो आपके लिए फायदेमंद होगा। आप किसी नए बिजनेस या व्या पार की शुरुआत कर सकते हैं। यदि आप अपने विचारों को मूर्त रूप दें तो आर्थिक लाभ निश्चित है। आप सरकारी विभागों के साथ मिलकर भी कोई काम कर सकते हैं जो सफल रहेगा। बिजनेस का विस्ताभर हो सकता है या नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। साल के अंत में नए निवेशों से बचें, यह घाटे का सौदा हो सकता है। चोरी या किसी अन्यि कारण से भी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

करियर
आपके लिए यह समय अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का है। छात्रों के लिए यह समय शिक्षा में आगे बढ़ने का है। आप लंबे समय से जिस डिग्री को हासिल करने की कोशिश में हैं, वो आखिरकार आपको मिल सकती है। आपके विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। अपने कामों में आपको सफलता मिलेगी। नए और पुराने काम अनुकूल परिणाम देंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। जिम्मेीदार और वरिष्ठक पदों पर बैठे लोगों का सहयोग हासिल होगा। समृद्धि बढ़ेगी। हालांकि, साल की आखिरी तिमाही आपके लिए कुछ परेशानियां ला सकती है। करियर से जुड़े कुछ मौके हाथ से निकल सकते हैं। वरिष्ठों के साथ अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। दूसरों पर निर्भरता की बजाय अपनी प्रतिभा और काबिलियत पर भरोसा करें तो अच्छा  है।  

स्वास्‍थ्‍य
इस साल ड्राइविंग करते हुए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने और परिवार के लोगों की सेहत का पूरा खयाल रखें, स्वास्‍थ्‍य के लिहाज से यह समय आपके अनुकूल नहीं है। छाटी-छोटी बीमारियां, खासकर पेट से जुड़ी समस्या एं परेशान कर सकती हैं। हालांकि, धार्मिक कार्यों में रूचि से समस्याएं कम हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए तैयारी करनी होगी। जैसे-जैसे आप धार्मिकता की ओर मुड़ेंगे, आपकी समस्याएं कम होती जाएंगी और आपका व्यक्तित्व विकास इस पर निर्भर करेगा कि आप अपने आंतरिक आवाज को कितनी अच्छी  तरह समझ पाते हैं।

प्यार एवं रिश्ते
वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह समय बेहतरीन है। यदि आपके यहां कोई बच्चा  पैदा होने वाला है, तो यह बिना किसी खास परेशानी के हो सकता है। बच्चेआ के पैदा होने की, खासकर किसी लड़की के, जन्मह की तीव्र संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्य कता है। विपरीत लिंग के लोगों का साथ आपको अच्छाथ लगेगा। प्यानर और रोमांस के लिहाज से यह किसी वरदान से कम नहीं है। संबंधों में किसी भी परेशानी की हालत से निबटने में धैर्य बनाए रखें, फायदेमंद होगा। 

परिवार एवं मित्रता
परिवार का माहौल आपके प्रति सहयोगात्मक होगा। अपनी जिंदगी में आने वाले बदलावों को व्यक्त करने के लिए यह समय अनुकूल है। व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन में अपने सिद्धांतों को व्यवक्त करना भी आपके लिए फायदेमंद है। आपका आशावादी रवैया परिवार और मित्रों को भी प्रभावित करेगा। पारिवारिक खुशी निश्चित है। हालांकि, किसी संबंधी की मृत्यु् की खबर से थोड़ी परेशानी हो सकती है। संकट की इस घड़ी में आपका साहस परिवार और मित्रों की नजर में आपको ऊंचा उठायेगा। बड़े और प्रभावशाली लोगों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपके दुश्‍मन आपसे मुकाबला करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा भी आपके लिए फायदेमंद होगी।
More from: Jyotish
4588

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020