Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिना हील वाले जूते फैशनबल : लैगरफेल्ड

lagerfeld-diginer-hollywood-25012014
25 जनवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
डिजाइनर कार्ल लैगरफेल्ड का कहना है कि पोशाकों संग बिना हील वाले जूते पहनने में कोई बुराई नहीं है। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, लैगरफेल्ड ने कहा, "फैशन के इतिहास में करीब 1800 से 1840 के आसपास महिलाएं बिना हील वाले जूते पहनती थीं। यहां तक कि वे बॉल गाउन के साथ भी बिना हील वाले जूते ही पहनती थीं।"

उन्होंने कहा, "मुझे महसूस हुआ था कि लड़कियां इसे पसंद करेंगी। वे जिस तरह सीढ़ियों से उतरीं-मैंने उनसे पूछा भी नहीं। उन्होंने यह स्वाभाविक रूप से किया क्योंकि आप इसी किस्म के जूतों संग ऐसा कर सकते हैं। ऊंची एड़ी की सोल वाले जूते पहनकर सीढ़िया उतरना बहुत मुश्किल है और अच्छा भी नहीं लगता। यह परिधान डिजाइन करने वालों को एक नया दृष्टिकोण देता है।"
More from: samanya
36156

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020