Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लैला के सौतेले पिता को पुलिस हिरासत

laila step father 's police custody

9 जुलाई 2012

मुम्बई।  मुम्बई की एक अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी और बॉलीवुड की लापता अभिनेत्री लैला खान के सौतेले पिता, परवेज टाक को सोमवार को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा अब टाक से पूछताछ करेगी कि उसने लैला खान और उसके अन्य पारिवारिक सदस्यों को अगवा करने के बाद कहां रखा था और क्या उसने उनकी हत्या कर दी है।

अपराध शाखा के अधिकारियों का एक दल रविवार देर शाम टाक को आगे की पूछताछ के लिए मुम्बई ले आया था।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने लैला को रहस्यमय तरीके से लापता होने के मामले में आगे की पूछताछ के लिए शनिवार को टाक को मुम्बई पुलिस को सौंप दिया था।

पुलिस ने शनिवार को जम्मू में किस्तवाड़ की एक अदालत से टाक को मुम्बई लाने की अनुमति हासिल कर ली थी।

किस्तवाड़ कस्बे में लैला का वाहन पाए जाने के बाद टाक को 21 जून को गिरफ्तार कर लिया गया था। टाक किस्तवाड़ का निवासी है।

पूछताछ के दौरान टाक ने बताया कि लैला और उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों की हत्या की जा चुकी है और उनके शव मुम्बई के पास किसी स्थान पर ठिकाने लगा दिए गए हैं।

लैला के पिता नादिर पटेल ने मुम्बई के ओशिवरा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि टाक और उसके साथी आसिफ शेख ने कथितरूप से लैला और उसके पारिवारिक सदस्यों का अपहरण कर लिया था।

 

More from: Khabar
31728

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020