Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आडवाणी ने जेपी की जन्मभूमि को दूषित किया : लालू

lalu comments on advani

11 अक्टूबर 2011

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं सारण से सांसद लालू प्रसाद यादव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की 'जन चेतना यात्रा' की शुरुआत सारण (छपरा) से करना रास नहीं आ रहा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि आडवाणी उस पावन धरती से यात्रा प्रारम्भ कर उस धरती को दूषित कर रहे हैं।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मिटाना नहीं है। नरेंद्र मोदी और आडवाणी अपनी-अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को बढ़ाने में लगे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मोदी और आडवाणी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश भी राजनीतिक महत्वकांक्षा के कारण ही इस यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि जेपी ने कभी भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की विचारधारा का समर्थन नहीं किया, ऐसे में वहां से यात्रा करना उस धरती को दूषित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आडवाणी कभी भी नहीं बदल सकते।

उल्लेखनीय है कि राजद ने पूर्व में ही इस यात्रा का विरोध करने का एलान किया था। यात्रा के विरोध में तथा बिहार में भ्रष्टाचार के विरोध में राजद ने मंगलवार को राजभवन तक मार्च भी किया।

More from: Khabar
25761

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020