Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'राजधानी एक्सप्रेस' में लिएंडर पेस के अभिनय की तारीफ

rajdhani express is leander pase first movie


 14 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री सयाली भगत ने मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की 'राजधानी एक्सप्रेस' में उनके अभिनय की प्रशंसा की है। इस फिल्म में सयाली भी हैं। 28 वर्षीय अभिनेत्री ने फिल्म की पहली झलक के प्रदर्शन के मौके पर कहा, "लिएंडर पेस बहुत मेहनती इंसान हैं। मैंने उनके साथ जितने भी दृश्य फिल्माए हैं, उनके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।"


सयाली ने कहा, "अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बाद दूसरे क्षेत्र में कड़ी मेहनत से परहेज न करने वाले ऐसे किसी को देखना अच्छा लगता है। फिल्म में उनका काम काफी बढ़िया है।"


सयाली यह भी मानती हैं कि कलाकार और मीडिया मोहब्बत और नफरत का रिश्ता भी निभाते हैं। अशोक कोहली के निर्देशन में बनी 'राजधानी एक्सप्रेस' में जिमी शेरगिल, प्रियांशु चटर्जी और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म अगले वर्ष चार जनवरी को प्रदर्शित होगी।


 

More from: Khabar
34088

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020