Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शादी के बाद भारत यात्रा को लेकर उत्साहित हैं लीजा

liza rey excited about trip to india after marriage

 7 नवंबर 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री लीजा रे शादी के बाद अपनी पहली भारत यात्रा को लेकर खासी उत्साहित हैं। उन्होंने प्रबंधन सलाहकार जेसन देहनी संग विवाह किया है। लीसा (40 वर्ष) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "विवाह के बाद अपनी पहली भारत यात्रा पर निकल रही हूं। मैं नौ नवम्बर को दिल्ली में आयोजित 'लिविंग विद कैंसर' संगोष्ठी में अपने विचार रखूंगी।"


अभिनेत्री प्लाज्मा कोशिकाओं के कैंसर से पीड़ित थी, लेकिन अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उनका स्टेम कोशिका प्रत्यारोपण किया गया था, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें वर्ष 2010 में पूरी तरह कैंसर मुक्त घोषित कर दिया था।


संगोष्ठी में वह इस रोग पर अपनी जीत के अनुभव को बांटेंगी और स्टेम कोशिका तकनीक के जादू के बारे में बताएंगी।

 

More from: Khabar
33667

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020