Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बॉलीवुड में महिलाओं के लिए काफी संभावनाएं : बिपाशा बसु

lot-of-scope-for-women-in-bollywood-says-bipasha
21 मार्च 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का मानना है कि बॉलीवुड में महिलाओं के लिए काफी अच्छी भूमिकाएं नहीं हैं। उनका कहना है कि महिलाएं फिल्मों में काफी कुछ बेहतर कर सकती हैं। बिपाशा ने एक बात-चीत के दौरान कहा, "हमने अभी तक काफी कुछ नहीं किया। बहुत कुछ करना अभी बाकी है। हम ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के बारे में बात करते हैं। वहां हर अभिनेत्री 40 से ऊपर की उम्र की होती है। वहां महिलाओं के लिए भी शानदान और सशक्त भूमिकाएं लिखी जाती हैं। ऐसा नहीं है कि उन फिल्मों को हम यहां नहीं देखते या स्वीकार नहीं करते। यह समय समय की बात है।"

नई फिल्मों की सफलता का श्रेय बिपाशा दर्शकों को देती हैं। वह कहती हैं कि हर तरह की फिल्में आज पसंद की जाती हैं और दर्शकों की मांग भी यही है।

बिपाशा की फिल्म 'आत्मा' इस शुक्रवार प्रदर्शित हो रही है।
More from: samanya
34725

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020