Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'लव शव ते चिकन खुराना' 'यू/ए' प्रमाणित

love shav tey chicken khurana got u a certificate

17 सितम्बर 2012   


नई दिल्ली| फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' को सेंसर बोर्ड ने 'यू/ ए' प्रमाणित किया है। इसकी रचनात्मकता की जिम्मेदारी सम्भाल रहे फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को उम्मीद है कि उनकी पहली पारिवारिक मनोरंजक फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। अनराग 'ब्लैक फ्राइडे', 'नो स्मोकिंग', 'देव डी', और 'गुलाल' जैसी गम्भीर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।


अनुराग ने कहा, "पहली बार मैंने अपना हाथ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में लगाया है और मुझे इस दौरान काफी मजा आया। "


उनका पहला ध्यान 'लव शव ते चिकन खुराना' को मसाला फिल्म बनाने पर नहीं बल्कि अपने पारंपरिक दर्शकों की बजाय आम दर्शकों तक पहुंचना था।


अभिनेता कुणाल कपूर और अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत यह फिल्म पंजाबी परिवार 'खुराना' के बारे में है जो एक ढाबा चलाते हैं और उन्हें अपने खान-पान पर गर्व है। उनका पारिवारिक व्यंजन 'चिकन खुराना' है।


 

More from: samanya
32859

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020