Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी पोर्टल का शुभारम्भ

lpg portal launched for cooking gas consumer

23 जून 2012

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एस.जयपाल रेड्डी ने आज दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एक विशिष्ट पहल- एलपीजी पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह पोर्टल सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम की तेल विपणन कम्पनियों (ओएमसी) द्वारा देश के लगभग 14 करोड़ घरों को आपूर्ति किये जाने वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की अंतिम आपूर्ति दूरी के आंकड़े दर्शाएगा। दशकों से तेल विपणन कम्पनियां उपभोक्ताओं को उनके दरवाजे तक खाना पकाने के ईंधन की सुविधाजनक आपूर्ति कर रही हैं। एलपीजी उपभोक्ताओं को सार्वजनिक जवाबदेही प्रणाली के माध्यम से समर्थ बनाने के लिए इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल ने एक वेब-प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरे देश में सभी नागरिकों को एलपीजी सिलेंडर के लेन-देन की पूर्ण दृश्यता उपलब्ध कराने की शुरूआत की है।

एलपीजी पोर्टल तक पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। संबंधित ओएमसी की वेबसाइट के द्वारा भी इस पोर्टल तक पहुंच उपलब्ध है। एक क्लिक द्वारा उपभोक्ता अब एलपीजी उपयोग की व्यक्तिगत प्रणाली, एलपीजी बुकिंग स्थिति, एलपीजी रिफिल की पूर्ववृत्त स्थिति या उसके कनेक्शन जमा करने के अनुरोध, सर्वाधिक खपत वाले उपभोक्ता, उपलब्ध अनुदान, अन्य उपभोक्ताओं की डिलीवरी की तिथियां आदि की जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह जानकारी उपभोक्ता संख्या, उपभोक्ता का नाम और वितरक के नाम के द्वारा आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

 

More from: Khabar
31408

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020