Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रियंका संग काम करने की चाहत हमेशा रही है : मधुर

madhur-bhandarkar-bollywood-13032014
13 मार्च 2014
मुंबई|
फिल्मकार मधुर भंडारकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनीत अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। प्रियंका उनके साथ फिल्म 'फैशन' (2008) में काम चुकी हैं। वह कहते हैं कि उनकी चाहत हमेशा प्रियंका के संग काम करने की रही है। प्रियंका को 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था, इसमें उनके साथ कंगना रनौत भी थीं।

भंडारकर ने यहां बुधवार को एक साक्षात्कार में पत्रकारों को बताया, "प्रियंका और मैं पटकथा पर चर्चा करते आ रहे हैं। प्रियंका 'मैडमजी' के विषय को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म की विषयवस्तु असाधारण है। 'फैशन' के बाद हम हमेशा ही साथ काम करना चाहते थे। दुर्भाग्य से, हमें एक अच्छी पटकथा नहीं मिली।"

अफवाह है कि 'मैडमजी' एक ऐसी आइटम गर्ल से प्रेरित है, जो बाद में नेता बन जाती है। भंडारकर की पिछली फिल्म करीना कपूर अभिनीत 'हीरोइन' थी, जो असफल रही।
More from: samanya
36496

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020