Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माधवन के बेटे ने जन्मदिन पर उपहार लेने से मना किया

r madhwan son refused to accept gift

 
25 अगस्त 2012

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन का बेटा वेदांत भले ही सात वर्ष का है, लेकिन वह अभी से एक जिम्मेदार नागरिक बनने की राह पर चल रहा है। वेदांत ने उस वक्त सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उसने अपने जन्मदिन के तोहफे लेने से मना कर दिया और हर किसी को पशु कार्यकर्ता समूह पेटा की मदद करने का आग्रह किया।


पेटा के समर्थक माधवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मेरे बेटे ने अपने जन्मदिन के उपहार लेने से इंकार कर दिया और अपने सभी दोस्तों को पेटा के लिए दान देने को कहा। अब उन्होंने पेटा को एक बड़ा उपहार भेजा है।"


इसके बदले में पेटा ने उन्हें समूह के संस्थापक इंग्रिड न्यूक्रिक की ओर से एक निजी संदेश भेजा है। इसके अलावा पेटा ने '50 इजी वेज कैन हेल्प एनिमल्स' नाम की एक किताब भी भेजी है।


न्यूक्रिक वेदांत के इस कदम से खासे उत्साहित हैं।


 

More from: Khabar
32459

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020