Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

क़ातिल अदाओं की मल्लिका 'रजिया' अब बनी 'जलेबी बाई'

Mallika Sherawat became jalebi bai
21 मार्च 2011

मुंबई। मल्लिका शेरावत को इंडस्ट्री में सुर्खियों में बने रहना आता है। चाहे वो बयानबाजी से हो या अपनी अदाओं के जलवे दिखाकर। तो जनाब, दिल संभालकर बैठ जाइए क्योंकि मल्लिका शेरावत एक बार फिर आपको मदहोश करने आ रही है। 'थैंक यू' की रजिया अब जलेबी बाई बनने जा रही हैं। हालांकि, रजिया का जलवा लोगों के सिर चढ़कर अभी नहीं बोल रहा है,लेकिन उनका दावा है कि जलेबी बाई का गीत धमाल मचाएगा।
 
बाल यौन शोषण के मामले में दो ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक इन्द्र कुमार अपनी सफल फिल्म धमाल की अगली कडी 'डबल धमाल' में मल्लिका को एक छोटी सी भूमिका के साथ ही जलेबी बाई के नाम से एक आइटम सांग भी फिल्मा रहे हैं। इस गाने की शूटिंग महबूब स्टूडियो में शुरु हो गई है। इस गाने में मल्लिका की कातिल अदाएं कुछ इस तरह की होंगी,जो पहले दर्शकों ने कभी नहीं देखी होंगी।

हॉलीवुड फिल्म 'हिस्स' के टिकट खिड़की पर बुरी तरह पिटने के बाद मल्लिका शेरावत के बाद फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं का टोटा है। तो ऐसे में मल्लिका ने आइटम सॉन्ग से अपनी 'दुकान' संभाल ली है। मल्लिका की आइटम सॉन्ग में मांग भी है। इसी कड़ी में पहले रजिया और अब जलेबी बाई बन गई हैं।

जलेबी बाई वाले गीत को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य शूट कर रहे हैं। मल्लिका का दावा है कि यह गाना बेहद सेक्सी और अलग है। इसे देखने वालों को ठंड में भी पसीने आ जाएंगे।

मल्लिका शेरावत ने अभी हाल ही में अनीस बज्मी की फिल्म थैक्यूं के लिए रजिया फंस गई.... आईटम नंबर किया है। यह गाना धीरे धीरे लोगों की जुबां पर चढ़ने लगा है। मल्लिका ने इससे पहले भी फिल्म गुरू के लिए हिट आईटम नंबर माइय्या, माइय्या किया था। अब देखना यही है कि जलेबी बाई का जलवा लोगों के सिर कितना चढ़ता है। वैसे,बड़ी खबर यह है कि मल्लिका ने सिर्फ इस गीत के लिए डेढ़ करोड़ रुपए लिया है।
More from: samanya
19367

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020