Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किए कुरकुरे पैकेट

manish-arora-bollywood-16102013
16 अक्टूबर 2013
नई दिल्ली|
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने त्योहारों के इस मौसम के लिए भारतीय स्नैक्स ब्रांड कुरकुरे के पैकटों को एक विचित्र उपहार पैक में डिजाइन किया है। पैक मजेदार रंग-बिरंगे चित्रों से सजे हैं। उपहार बॉक्स के विकल्प दो डिजाइनों में उपलब्ध हैं।

पूर्व में स्वाच, बीबा और आम्रपाली परिधान श्रृंखला डिजाइन कर चुके अरोड़ा कहते हैं कि कुरकुरे से उनका यह साथ इस किस्म की पहली साझेदारी है।

उन्होंने एक बयान में कहा, "यह पहली बार है जब में किसी ब्रांड संग उनके दीवाली उपहार पैक सजाने के लिए जुड़ा हूं और जबकि यह एक चुनौती थी, मैं नतीजे से बेहद खुश हूं।"

अरोड़ा ने कहा, "यह मजेदार ब्रांड है, इसमें विचित्रता है और यह दोनों डिजाइनों में झलकती है। ब्रांड 'मस्ती-भरा' डिजाइन से बेहद मस्ती भरा हो गया है। मुझे आशा है उपभोक्ता दोनों डिजाइन पसंद करेंगे।"

भारतीय स्नैक्स पेप्सीको इंडिया, फूड्स के कैगेटरी निदेशक नलिन सूद ने कहा, "मनीष अरोड़ा द्वारा डिजाइन किए गए 'राजा रानी' उपहार पैक का एडिशन सीमित है और नए स्वाद ने हमारे उत्सव प्रस्ताव को मजबूत किया है। इस पूरे पैकेज को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। उपभोक्ताओं से उम्दा प्रतिक्रिया मिलने की आशा है।"
More from: Khabar
35397

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020