Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मन्ना डे के निधन पर राष्ट्रपति ने शोक जताया

manna-dey-bollywood-1-24102013
24 अक्टूबर 2013
नई दिल्ली|
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने महान पाश्र्व गायक मन्ना डे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डे का गुरुवार तड़के बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हो गया। 94 साल के डे लंबे समय से बीमार थे। मुखर्जी ने मन्ना डे की बेटी सुमिता देब को सांत्वना देते हुए गुरुवार को कहा, "मन्ना डे के गुजर जाने से राष्ट्र ने अपना एक महान पाश्र्व गायक खो दिया। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी, असाधारण क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा वाले गायक थे। जो अपनी मोहक आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते थे। इस बहुमुखी गायक के गायन की अनूठी शैली हमेशा याद की जाएगी और उनके गीतों को हमेशा याद किया जाएगा। विभिन्न भाषाओं में गाए उनके मधुर गीत संगीत प्रेमियों को हमेशा मंत्रमुग्ध करते रहेंगे।"
More from: Khabar
35419

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020